
जमशेदपुर : जमशेदपुर के खड़ंगाझार के फल ठेला विक्रेताओं के साथ विधायक मंगल कालंदी ने जेएनएसी के स्पेशल ऑफिसर से बात की है. बीते शाम खड़ंगाझार चौक में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया है जब जेएनएसी की स्पेशल गाड़ी एवं जिला प्रशासन टीम के द्वारा वहा अतिक्रमण हटाने के नाम पर करीब 40 वर्षों से खड़ंगाझार चौक में लग रहे दुकानों क़ो वहां से हटाया गया. दुकानों के हटने से वर्षों से दुकान लगा रहे दुकानदारों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न होगा गयी थी. घोड़ाबांधा क्षेत्र का दौरा कर रहे जुगसालाई विधायक मंगल कालंदी क़ो जब स्थानीय दुकानदारों से इसकी सूचना मिली तो वह बीच में ही दौरा छोड़कर खड़ंगाझार चौक में सभी दुकानदारों से मिलने पहुंच गए एवं सभी दुकानदारों से मिलने एवं उनकी बात सुनने के बाद विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि किसी के भी दुकान को वो उजड़ने नहीं देंगे. (नीचे भी पढ़ें)
वे सभी फल ठेला विक्रेताओं के साथ है. इसके बाद विधायक ने सभी दुकानदारों एवं फल विक्रेताओं के साथ जेएनएसी के स्पेशल ऑफिसर एवं सिटी मैनेजर से बात की है. करीब 45 सालों से खड़ंगाझार चौक में लग रहे फल ठेला एवं समोसा विक्रेताओं क़ो दुकान लगाने में किसी प्रकार का कोई दिक्कत एवं परेशानी ना हो एवं सभी दुकानदारों को अपनी अपनी जगह में ही दुकान लगाने दिया जाये. इस अवसर पर फल विक्रेता अमरेश दुबे, गोरेलाल, पंडित, राहुल, राजु साहू, पप्पु यादव, प्रहलाद, रविंद्र मिश्रा, निमाई सेन, कौसिक दास के साथ झामुमो नेता विक्रम सिंह, बिनीत जायसवाल, रजत प्रसाद आदि उपस्थित थे.




