रांची : ओरमांझी स्थित इरबा में बुधवार की सुबह एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में 40 बच्चों के चोटिल होने की जानकारी मिली हैं, वहीं चोटिल बच्चों में 3 की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार माउंट कारमेल स्कूल की बस का ब्रेक फेल हो गया. जिससे यह दुर्घटना हुई. इसके बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए क्यूरेस्टा एसीएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि इतनी मोटी फीस लेने के बाद भी स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहा है. परिजनों ने स्कूली बस में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाने की बात कही.




