
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत हिलव्यू कॉलोन रोड नंबर 3 में गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. दुर्घटना में व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान उसे होश आ गया. घायल की पहचान मानगो दाईगुटू निवासी पंकज कुमार के रुप में हुई. (नीचे भी पढ़ें)
दुर्घटना की सूचना पंकज के परिजनों को दे दी गई है. स्थानीय निवासी जयंत कुमार ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक बाइक सवार सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. उन्होनें पुलिस को इसकी सूचना दी, हालांकि समय रहते घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचा दिया गया.











