
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के प्रेमनगर की रहने वाली रीतू रानी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसकी उम्र 23 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. उसके पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि जैसे ही उन लोगों को शक हुआ, उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर रीतू रानी कुमारी फांसी के फंदे से लटक रही थी. उसने साड़ी से फांसी लगाई थी और उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवती कुंवारी थी. आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है कि उसने फांसी क्यों लगाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व यानी बुधवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के इंदुर माटी की रहने वाली युवती सोमवारी मार्डी ने भी आत्महत्या कर ली थी. बताते हैं कि उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई है. वहीं युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वहीं 13 जुलाई को जमशेदपुर में कुल 9 लोगों ने आत्महत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी. इस दौरान आदत्यपुर में दो, बागबेड़ा, परसुडीह, कदमा, सिदगोड़ा, कोवाली, बोड़ाम समेत अन्य थाना क्षेत्रों में लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी.











