चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुरनापानी गांव के विवाह मंडप परिसर में सोमवार को आपूर्ति विभाग द्वारा समारोह आयोजित कर कार्डधारी लाभुकों के बीच सोना सोबरन धोती साड़ी और लुंगी का वितरण किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती साड़ी और लुंगी का वितरण किया.(नीचे भी पढ़े)

विधायक श्री महंती ने कहा कि सोना सोबरन योजना हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के तहत सरकार गरीब परिवार के लोगों को वर्ष में दो बार 10 रूपए में धोती,साड़ी और लुंगी उपलव्ध कराने का काम किया है. लाभुक 20 रूपए देकर एक साड़ी और लुंगी या धोती ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग के लोगों को उनका हक और अधिकार मिला है. सरकार राज्य और क्षेत्र के विकास के प्रति सचेत है. .(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि वे बहरागोड़ा विस क्षेत्र में एक सेवक के रूप में हमेशा आप सबके बीच में रहकर लोगों के हर सुख और दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहकर हर परिस्थिति में सहयोग किया है.कहा कि वे भी हमेशा से प्रयासरत है की विस क्षेत्र का विकास हो और अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ दिला सके. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, उप प्रमुख कविता साव, प्रभारी एमओ गौरीशंकर साव, समेत प्रखंड के सभी जन वितरण दुकानदार और लाभुक उपस्थित थे.














