घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों में गांजे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस इससे बेखबर बनी हुई है. पुलिस की बेखबरी के कारण शहर की गलियों में बिक रही नशीली वस्तुएं युवाओं की जिंदगी तबाह कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
घाटशिला में जगह-जगह खुलेआम गांजे की बिक्री हो रही है. दुकान व घर से गांजे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में खुलेआम चल रहे नशे के इस अवैध कारोबार से पुलिस अनजान बनी हुई है, जिसके कारण इन धंधेबाजों के पौ बारह हैं. धंधेबाजों के हौसले बुलंद हैं. सूत्रों ने बताया कि गांजे के कारोबार में कुछेक नेताओं की मिलीभगत भी है, जो अवैध कारोबारियों को संरक्षण देते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में गांजा के अवैध कारोबार का शिकार युवा पीढ़ी हो रही है, जो चिंता का विषय है.














