
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत 16 साल की एक नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर लिया गया है। घटना के संबंध में एमजीएम थाने में पीड़ित के परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले में आरोपी ओड़िशा के चंदवा थाना चलुनिया गांव का रहनेवाल रंजीत कुंडू है. घटना 21 जुलाई को दिन के 3.30 बजे की है. नाबालिग लड़की एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी गांव की रहनेवाली है. (नीचे भी पढ़ें)
नाबालिग के लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने जब अपने सगे-संबंधी और परिचितों से जानकारी ली तब पता चला कि आरोपी ओड़िशा का रहने वाला है. इसके बाद परिवार के लोगों ने उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. घटना के बाद एमजीएम पुलिस मोबाइल लोकेशन से आरोपी को ट्रैक कर रही है. पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिये जाल बिछा रखी है. हो सकता है पुलिस जल्द ही आरोप को दबोच ले और नाबालिग को भी बरामद कर ले.














