
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एलाइड थर्मोकोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बाहर खड़े मजदूर की बाइक चोरी होने के बाद मजदूरों ने प्रबंधन से बाईक देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. उसके बाद थाना पहुंचे और थाने में भी प्रदर्शन किया. मजदूरों ने थाना प्रभारी से अविलंब बाइक चोर को ढूंढने की मांग की. इस सबंध में मजदूर सुबोध महतो ने थाने में एक आवेदन भी दिया है. जिसमें बताया गया है कि रविवार को कंपनी में काम करने अपनी बाइक संख्या जेएच05बीएफ-8536 से आया था. (नीचे भी पढ़ें)
कंपनी में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण कंपनी के बाहर ही बाइक पार्किंग करना होता है. जहां से दोपहर 12:00 बजे के आसपास उसकी बाइक चोरी चली गयी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता ठिकाना नहीं चल सका है. मजदूर ने थाना प्रभारी से अविलंब अपनी बाइक ढूंढ निकालने की अपील की है.














