
बहरागोड़ा : बहरगोड़ा में लॉटरी टिकट बेचने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसे लेकर बताया गया है कि बहरागोड़ा बाजार और उसके आस पास के क्षेत्रों में ग्रामीणों से घूम-घूम कर लॉटरी टिकट की ब्रिकी कर ठगी की जा रही थी. इसी आलोक में पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टीम गठित कर छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान बहरागोड़ा थाना अंतर्गत चौरंगी चौक से कृष्णा अर्जुन राय और कौशिक ओझा को गिरफ्तार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं उनके पास से 555 पीस लॉटरी टिकट और 3 हजार 310 रुपये भी बरामद किया गया. वहीं कृष्णा अर्जुन राय पूर्व में भी दो बार अवैध रुप से लॉटरी टिकट बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ाया था. दोनों लॉटरी बेचने वाले पश्चिम बंगाल के चिचड़ा के थे.














