
घाटशिला : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलता के नौ वर्ष पूर्ण होने के पर सोमवार को घाटशिला के विभिन्न क्षेत्रों में महाजनसंपर्क अभियान भाजयुमो पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला मंडल में अध्यक्ष मंटू प्रजापति के नेतृत्व में चलाया गया. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बाइक यात्रा निकाल कर स्थानीय लोगों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्ष की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं उपलब्धियां को भी बताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में चलाई गयी जनकल्याणकारी योजनाओं से आज देश का कोई भी वर्ग अछूता नहीं है. आज मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के कारण ही जन मानस के जीवन में सुखद बदलाव आ रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी है. मोदी के सफलतम 9 वर्ष के कार्यकाल के कारण ही आज विदेशों में भी भारत का परचम गर्व से लहरा रहा है. महाजनसंपर्क अभियान में घाटशिला पूर्व प्रत्यशी लखन मार्डी, भाजयुमो कोल्हान प्रमंडल प्रभारी प्रदीप मुखर्जी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विजय पांडेय, भाजपा जिला मंत्री संजय तिवारी, जिला सोशल मीडिया सुरेश महली, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री कल्टू मन्ना, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री पोल्टू सरदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, भाजपा मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, तुषार दत्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री हरप्रीत सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, भाजयुमो जिला मंत्री दिनेश वाल्मिकी, युवा नेता श्रवण कुमार, भाजयुमो मंडल मंत्री आदित्य सोनी, आकाश दत्त, अरूप महतो, रिकी दे, शिव कुमार, निशिकांत प्रसाद, सुमन बेरा, तूफान कालिंदी भास्कर सिंह देव समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.














