रांची : झारखंड पुलिस के जैप 10 की महिला जवान अब शादी समारोह और अन्य इवेंट्स में बैंड बजाती नजर आएंगी. जैप 10 की ओर से जारी किए गए सर्कुलर में सूचना दी गई है कि जैप महिला पुलिस बैंड की बुकिंग के लिए लोग संपर्क कर सकते हैं. होटवार स्थित जैप 10 के कमांडेंट की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बैंड पार्टी अलग अलग रेट पर कार्यक्रमों में प्रस्तुति देगी. पूरी बैंड पार्टी के लिए 20 हजार रुपए और आधी बैंड पार्टी के लिए 10 हजार रुपए देने होंगें. बताते चले कि रांची के लिए बुकिंग करने पर 900 रुपए देना होगा, जबकि रांची से बाहर के कार्यक्रमों में प्रस्तुति के लिए 16 रुपए प्रति किलोमीटर के रेट से गाड़ी का खर्च आयोजनकर्ता को वहन करना होगा. सरकारी कर्मचारी के साथ साथ अन्य सभी व्यक्ति बैंड बुक करवा सकते है. बुकिंग दो घंटे की लिए ही होगी और साथ ही रात 10 बजे के बाद बैंड बुकिंग नहीं की जाएगी.














