जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर स्थित रोड नंबर 15 के पास सहारा सिटी में जमीन कारोबारी प्रदीप ओझा पर फायरिंग की घटना में मानगो थाना में एक लिखित शिकायत प्रदीप ओझा ने दर्ज करायी है. शिकायतकर्ता ने गोली चलने की बात से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि पिस्तौल अपराधियों ने उन पर तान दी थी, लेकिन गोली नहीं चल पायी और फिर अपराधियों ने उनको पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

जमीन कारोबारी प्रदीप ओझा ने बताया है कि वह सहारा सिटी के पास से चाय पीकर लौट रहे थे कि चार लड़के दो गाड़ियों में आये और उनको रोककर चार लाख रुपये रंगदारी और 50 हजार रुपये हर माह रंगदारी मांगी और बताया कि वह अमरनाथ गिरोह का आदमी है. उन लोगों ने पिस्तौल तान दी, लेकिन जब गोली नहीं चली तो उसको पिस्तौल के बट से घायल कर दिया. वह भागकर मानगो थाना पहुंचा और साजन मिश्रा, नीरज भगिना और राजा बच्चा समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दायर कर दिया.














