चाकुलिया: चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत मुर्मू के नेतृत्व में बुधवार को सहिया, ग्रामीण और अस्पताल कर्मी के साथ आयुष्मान भारत पखवाड़ा को लेकर रैली निकाली गई. डॉ.रंजीत मुर्मू ने बताया कि आयुष्मान पखवाड़ा की शुरुआत 21 जुलाई से किया गया है और यह 4 अगस्त तक चलेगा. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान जिनके पास राशन कार्ड है वैसे सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं सरकार द्वारा अभियान चलाकर हर गांव में सहिया के द्वारा भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोग आयुष्मान पखवाड़ा से जुड़कर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनाए.




