अनिल कुमार/ बोकारो : बोकारो जिला प्रशासन ने मुहर्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके लिए जगह जगह पुलिस कैंप भी बनाए जा रहे हैं जबकि जिला नियंत्रण कक्ष से भी निगरानी की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार को जिले के उपायुक्त, एसपी और सभी डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. बोकारो के नव पदस्थापित एसपी प्रियदर्शी आलोक ने इस संबंध में कहा कि सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन पर नजर रखी जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि बोकारो के चास, सिवंडीह, उकरीद, आजाद नगर, अंसारी मोहल्ला आदि स्थानों पर पुलिस प्रशासन की खास नजर रहेगी तथा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा चुके हैं. एसपी ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है.



