चाकुलिया: पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के प्रसिद्ध शिव धाम तारकेश्वर शिव मंदिर में सावन के माह में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती हैं. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला से भी हजारों की संख्या में शिव भक्त तारकेश्वर धाम भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं और बाबा भोलेनाथ से सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं. (नीचे भी पढ़े)
भक्तों के द्वारा सेवड़ा पुली के गंगा नदी से जल लेकर लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलकर पहले बाबा लोकनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करने के पश्चात वहां से तारकेश्वर धाम जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं. चाकुलिया के सरडीहा पानिबांका गांव से रविवार को शिव भक्तों तारकेश्वर धाम के लिए रवाना हुए. भक्तों के जयकारे से स्टेशन बोल बम के नारे से गूंज उठा.(नीचे भी पढ़े)
तारकेश्वर धाम जाने वाले शिव भक्तों में प्रमुख रूप से शामिल हैं लोकेश राणा, घनश्याम गिरि, सुमन दास, तपन चौधरी, टिरा महाकुड, बुना दास, लोकेश घाटूआरी, राजा पैड़ा, तापस घाटुआरी समेत अन्य शामिल हैं.



