जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर सड़क दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था. मजदूर का नाम हराधन महतो है. उसकी उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मजदूर को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद पुलिस ने हराधन महतो के शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया था. रविवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों ने बताया कि हराधन महतो पोल्ट्री फार्म में काम करता था. वह साइकिल से पोल्ट्री फार्म जा रहा था. तभी, अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया.



