
बोकारो : बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में अज्ञात बदमाशों ने युवक के पेट में बियर का बोतल से हमला कर दिया है, जिससे खून से लथपथ युवक घटनास्थल पर ही गिर पड़ा. घटना की सूचना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मिली. वहीं युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक चास थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी निवासी सूरज कुमार बताया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
जख्मी सूरज कुमार ने बताया कि वह अपने निजी काम से अपने एक दोस्त के साथ सेक्टर-4 गया हुआ था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर बियर के बोतल से हमला कर दिया और बियर का बोतल उसके पेट में घुसा दिया. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने ऑक्सीजन लगाकर इलाज शुरू कर दिया है.















