
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज इकाई के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिया महालिक के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष को स्नातक के प्रथम मेधावी सूची में नाम आये विद्यार्थियों को दाख़िला लेने की तिथि बढ़ाने की मांग किया गया. ज्ञात हो प्रथम मेधावी सूची का अंतिम तिथि 3 अगस्त को है और कई दिन कॉलेज बंद होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी अपने दाखिला नही ले पाए है और समय कम होने के कारण कॉलेज में सुबह से शाम तक लंबा लाइन लग रहा है, जिससे छात्र परेशान है. (नीचे भी पढ़ें)
छात्र नेता बापन घोष विद्यार्थी परिषद वर्कर्स कॉलेज इकाई के द्वारा मंगलवार को ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द छात्रों के परेशानी को देखते हुए तिथि इतनी बढ़ाने की मांग किया है, आशा है कि जल्द विश्वविद्यालय के द्वारा तिथि बढ़ाने की अधिसूचना जारी किया जाएगा. इस समय मुख्य रूप से शुभम राज, विकाश गिरी, सौरव ठाकुर, गुरु चरण दत्ता, युवराज कुमार, अंशु कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
















