रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल अन्तर्गत डांगुवापोसी में मालगाडी़ बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में मालगाडी़ के कुछ डब्बे पटरी से उतरकर पलट गई है. किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है. सूत्रों का कहना है कि इस दुर्घटना के बावजूद भी रेल आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी, चूंकि उस रूट में दो रेल लाइनों पर रेल परिचालन सुलभ है जिसपर आवागमन होगी. (नीचे भी पढ़े)
सूत्रों का कहना है कि भारी वर्षा की वजह से ये मालगाडी़ सिक लाइन से रोल डाउन होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इससे डेड एंड और उसके बगल की एक पटरी पर आवागमन बाधित हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के रेल कर्मचारी सक्रिय हो गया है.साथ ही सीकेपी रेल मंडल के वरीय अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच प्रारम्भ कर दिये हैं. यह घटना मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है.















