
घाटशिला : जमशेदपुर जिले के घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया थाना क्षेत्र के धोलाबेड़ा पंचायत के कशीबेड़ा गांव के नाला के पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की शव को तैरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रखंड के उप प्रमुख चैतान मुर्मू को दी. सूचना पाकर उप प्रमुख घटना स्थल पहुंचकर शव को देख इसकी सूचना थाना को दी है. श्री मुर्मू ने बताया कि शव किसका है अबतक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस भी घटना स्थल पर नहीं पहुंची है. उन्होंने कहा कि पुलिस के आने के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर मामले की जांच करेगी.















