जमशेदपुर : मणिपुर हिंसा को लेकर देशभर में इंडिया के घटक दल एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर रहे हैं. मंगलवार को जिला मुख्यालयों पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के तहत इंडिया घटक दलों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर किया. पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर भी इंडिया के घटक दलों ने धरना- प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. (नीचे भी पढ़ें)

इंडिया के घटक दलों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इससे पूर्व जुलूस के रूप में पहुंचे नेता-कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. इंडिया की घटक कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मणिपुर की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को मणिपुर की सड़कों में निर्वस्त्र कर घुमाया गया उनमें एक कारगिल युद्ध के सूबेदार रैंक के अधिकारी की पत्नी है. इससे जाहिर है कि केंद्र सरकार भारतीय फौज के परिवार की आबरू के लिए कितनी संवेदनशील है. उन्होंने राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को तुरत बर्खास्त करने की मांग की. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की.(नीचे भी पढ़ें)
घटक दल में शामिल झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता मोहन कर्मकार ने मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में इसका बदला लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि मणिपुर पिछले 3 महीने से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है. सैकड़ों लोगों की हत्या हो चुकी है. आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर जुलूस में घुमाया गया और प्रधानमंत्री पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठे हैं. इसे पूरा देश देख रहा है. भारतीय जनता पार्टी राज्यों में डबल इंजन की सरकार बनाने की बात करती है. इसका नमूना मणिपुर में साफ नजर आ रहा है कि डबल इंजन की सरकार किस तरह काम कर रही है. प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ धर्मेंद्र सोनकर, राकेश तिवारी सहित अन्य वरीय नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे. वहीं जेएमएम की ओर से मोहन कर्मकार के अलावा पूर्व सांसद सुमन महतो, शेख बदरुद्दीन आदि सही अनेक नेता-कार्यकर्ता शामिल रहे.














