
जमशेदपुर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अव्वल स्थान प्राप्त करने के मानगो नगर निगम ने केरला पब्लिक स्कूल एवं एसबीएम स्कूल मानगो में जागरूकता अभियान चलाया है. इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, शिक्षक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता फीडबैक कर वोटिंग भी कराई गयी. स्कूल प्रबंधन से स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए फीडबैक कराने का अनुरोध किया गया. पदाधिकारी ने कहा हमेशा अपने क्षेत्र में साफ सफाई रखें एवं कचरा को डस्टबिन में डालें, यत्र-त्रत्र ना फेंके तथा नाली में कचरा को नहीं फेंके. कार्यपालक पदाधिकारी ने मानगो नगर निगम क्षेत्र के आम लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग करने का अपील किया है एवं अपने घर के आस-पास, गली मोहल्ले को साफ स्वच्छ रखने का अनुरोध किया है. (नीचे भी पढ़ें)
सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन आदि का उपयोग नहीं करने का अपील किया गया है एवं डोर टू डोर कचरा उठाओ वाहन में कचरा देने का अनुरोध किया गया है. यत्र तत्र कचरा नहीं फेंकने तथा खासकर नालियों में कचरा, प्लास्टिक आदि नहीं डालने का अपील किया गया है ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में मानगों को उत्कृष्ट स्थान पर पहुंचाया जा सके. इस अवसर पर मानगो नगर निगम के सीएमएम निर्मल कुमार, नगर प्रबंधक राहुल कुमार, कार्यालय कर्मी प्रह्लाद मिश्रा, स्कूल के केरला पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल, एसबीएम स्कूल के प्रिंसिपल, निर्देशक, शिक्षक आदि उपस्थित थे.



