
जमशेदपुर / रांची : झारखंड विधानसभा का घेराव गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी द्वारा किया गया. इसमे 11 सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा में ज्ञापन पेश किया गया. इस मौके पर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर, मोबिन रिज़वी, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष सालिक जावेद, युवा जिला अध्यक्ष अब्दुल जावेद, सरायकिला जिला अद्यच तनवीर समीम, जिला प्रवक्ता फखरुद्दीन अंसारी, युथ विंग जिला अध्यक्ष अहमद रजा, मानगो प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद फैयाज, आलम साबिर वसीम, मिर्जा वसीम हैं. इसके अलावा जमशेदपुर के बहुत सारे एमआईएम के कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे.



