जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन से मशीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी विकास सूद को बिष्टुपुर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया. शनिवार देर शाम पुलिस उसे गुजराज से जमशेदपुर लेकर पहुंची. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन से मशीन बेचने के नाम पर विकास ने 9 लाख रुपये लिए थे और मशीन नहीं दी थी. इसको लेकर कंपनी के मैनेजर उत्तम मलिक ने थाने में लिखित शिकायत की थी वारंट निकलने पर पुलिस ने विकास को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया. रविवार को उसे जेल भेज दिया गया.



