जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास सोन मंडप में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस आयोजन में शहर के रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस बार बड़ी संख्या में नए रक्तदाताओं ने भी पहली बार रक्त दिया. जमशेदपुर ब्लड बैंक की बहुत बड़ी टीम इस व्यवस्था में एक दिन पहले से ही लगी थी. रक्तदान में कुल 1234 लोगों ने रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़े)

रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के सीनियर एस पी प्रभात कुमार , विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो डा अंजिला गुप्ता, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू रॉय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल, डीबीएमएस के ट्रस्टी चंद्रशेखर , प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय खान, भाजपा नेता राजकुमार सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, शंभू सिंह, कांग्रेसी नेता नट्टू झा, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष आरके सिंह, महासचिव गुरमीत सिंह तोते, टिनप्लेट यूनियन के महासचिव मनोज सिंह, विनोद राणा, रामबाबू तिवारी, संजीव सिंह, हलधर नारायण साह, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्था के संरक्षक शिव शंकर ने किया और उपस्थित लोगों को कोशिश संस्था के प्रयास के बारे में बताया. उपस्थित सभी रक्तदाताओं का उत्साह सीनियर एसपी प्रभात कुमार और प्रो डा अंजिला गुप्ता ने अपने मार्गदर्शन से बढ़ाया. अंत में रक्तदान के संयोजक त्रिदेव सिंह से सबका धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम को सफल करने में राजेश सिंह ‘बम’, रंजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हनी परिहार, पप्पू कुमार, प्रेम झा, रिशव सिंह, पियूष इशू, राकेश गिरी, कुणाल शर्मा,राजा , गौतम, कम्मे , एवम अन्य सदस्यों ने विशेष रूप से प्रयास किया.



