बोकारो : जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे भाई स्वर्गीय लालू सोरेन की बड़ी बहू ने बोकारो महिला थाना में पति पर मारपीट का आरोप लगाया है. अंजलि सोरेन ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है. अंजलि ने बताया कि 6 महीने पहले सेक्टर 6 थाने में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. बतौर अंजलि पति नित्यानंद सोरेन उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करते हैं. ससुर लालू सोरेन की मृ्त्यु के बाद से मारपीट और ज्यादा बढ़ गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस कारण वह 2 साल से अकेली रह रही है. अंजलि ने बताया कि उसका पति से कोई संबंध नहीं है, इसके बावजूद भी वह मारपीट करते हैं. अंजलि ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा दो बच्चों की परवरिश के लिए हर महीने 10 हजार रुपए दिया जाता है. इस संबंध में थाना प्रभारी शिल्पा कुजूर ने कहा कि अंजली ने सोरेन परिवार से अपना ताल्लुक बताया है लेकिन इसका कोई साक्ष्य नहीं मिला है. हालांकि आवेदन को लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है.












