लोहरदगा : मारवाड़ी युवा मंच की लोहरदगा शाखा की ओर से दिव्यांग जन की सहायता के लिए जल्द ही एक नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रांतीय संयोजक जयप्रकाश शर्मा ने बताया के इस शिविर में वैसे दिव्यांग भाई-बहन जो पैर या हाथ नहीं होने से अपने दैनंदिन कार्य भी सही तरीके से नहीं कर पाते, उन्हें कृत्रिम हाथ पैर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
सर्वप्रथम उनकी मापी की जाएगी फिर अंग लगा कर प्रैक्टिस कराई जाएगी. पूर्व में भी लोहरदगा के 23 लोगों का मंच की ओर से कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कराया गया था. इससे वे बहुत लाभान्वित हुए थे. आगामी शिविर में एक और नई सहयोग बधिर व कम या नहीं सुनने वाले की ऑडियोमेट्री जांच कर स्पेशल कान की मशीन भी निशुल्क दी जाएगी. मंच अध्यक्ष चंदन राजगढ़िया और सचिव आशीष पोद्दार ने अपील करते हुए कहा कि जो भी इस शिविर का लाभ लेना चाहते हों वे आगामी 25 सितंबर तक 7782927580, 8709573467, 8986653171 नंबर पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं अथवा मारवाड़ी युवा मंच के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं.











