
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा भुइयांडीह बस स्टैंड में जमशेदपुर अक्षेस द्वारा संचालित होटल क्रिस्टल में एक लड़की पकड़ी गयी, जो अपने जानने वाले दो लड़को के साथ आयी थी. सीताराडेरा पुलिस ने छापामारी कर एक लड़की को बरामद किया है, जो दो लड़के के साथ एक लड़की भी थी. दोनों लड़के भागने के प्रयास करने लगे, जिसके बाद लड़के तो भाग निकले, लेकिन लड़की बरामद कर ली गयी. पुलिस ने होटल से बरामद नाबालिग युवती को पकड़कर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां वह बेहोश हो गयी. इसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया है. अभी तक लड़के के बारे में पहचान नहीं हो पायी है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि लड़की के परिजनों ने पीछा कर उक्त लड़की को पकड़ा. लड़की के परिजन पुलिसवालों के साथ पहुंचे थे. बताया जाता है कि परिजनों के साथ मिलकर लड़की को पकड़ा गया और लड़का भाग निकला. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर लड़के कौन थे. उक्त होटल जमशेदपुर अक्षेस का है, लेकिन इसका संचालन ठेकेदार द्वारा किया जाता है. संजय को यह होटल आवंटित है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि एक युवती को उसका परिचित युवक होटल में कमरा बुक करके ले गया था, जिसके बाद परिजनों ने संपर्क किया कि लड़की नाबालिग है और वह गलत काम कर रही है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक्शन लिया है.











