रांची : झारखंड के रोजगार मेला श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित ऑफर लेटर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 हजार के अधिक युवाओं को नौकरी देंगे. कार्यक्रम 29 अगस्त को धनबाद में आयोजित होना है. इस दौरान कुल सात जिलों शामिल है, इन जिलों में हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, चतरा, रामगढ़ के युवा शामिल होंगे. धनबाद में कार्यक्रम आयोजित होने के बावजूद इन जिलों की युवाओं की वहां उपस्थिति होगी. इन जिलों के एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जायगा. इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा में बेरोजगार युवाओं को ऑफर लेटर दिया था. जिसके बाद अब बारी धनबाद की है. गौरतलब है कि धनबाद में यह कार्यक्रम होना है. जो स्पोटर्स स्टेडियम आठ लेन रोड में आयोजित किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री धनबाद हवाई अड्डा में उतरेंगे और सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे.












