जमशेदपुर : जमशेदपुर की उपायुक्त रह चुकी जाधव विजया नारायण राव (विजया जाधव) की अंतत: पोस्टिंग कर दी गयी. उनको मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया था. उनकी कहीं पोस्टिंग नहीं की गयी थी. 2015 बैच के आइएएस अधिकारी विजया जाधव जमशेदपुर की डीसी रह चुकी है. करीब डेढ़ साल तक यहां काम करने के बदा यहां देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को जमशेदपुर का उपायुक्त बनाया जबकि उनकी कहीं पोस्टिंग नहीं की गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार को उनको पोस्टिंग का आदेश सरकार ने जारी किया. उनको योजना एवं विकास विभाग का संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है. सोमवार को 14 आइएएस अधिकारियों की पोस्टिंग की थी, लेकिन उस सूची में विजया जाधव की पोस्टिंग नहीं की गयी थी. वहीं, कई आइएएस अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गयी है. सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम के डीसी रह चुके अरवा राजकमल को माइंस डायरेक्टर बनाया गया था.











