जमशेदपुर : सावन माह के एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल परसुडीह द्वारा 15वां भव्य श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. रविवार 27 अगस्त की रात परसुडीह हाट बाजार रोड़ स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा. समिति के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, बिजय अग्रवाल बिजु एवं मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रुप से मंगलवार को इस बात की जानकारी दी कि महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है. उन्होंने बताया कि महोत्सव में आमंत्रित कलाकार वाराणसी के पुनीत कृष्ण जैतली समेत स्थानीय कई भजन गायक भी बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगें. रात 08:30 बजे से भजनों का शुभारंभ होगा, जो देर रात तक चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार,अखंड ज्योत,छप्पन भोग का प्रसाद रहेगा. उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया हैं. इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में अखिलेश अग्रवाल,रोहित अग्रवाल बबलु,विनीत अग्रवाल,वैभव बंटी अग्रवाल,अनुराग शर्मा,नवीन अग्रवाल बंटी,संजय अग्रवाल संजु सहित समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं.











