
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के पुराना प्रखंड भवन में लोधाशोली पंचायत की मुखिया मंजू टुडू की अध्यक्षता में मंगलवार को मुखिया की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुखिया संघ समिति का गठन किया गया. बैठक में पांच प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए राधानाथ मुर्मू, उपाध्यक्ष पद के लिए मंजुला मुर्मू और हीरामनि हांसदा, सचिव पद के लिए शिवचरण हांसदा, सहसचिव के लिए दानगी सोरेन और दासों हेंब्रम और कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहन सोरेन का चयन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में माटियाबांधी पंचायत के मुखिया जादुनाथ हेंब्रम, बड़ामारा पंचायत के मुखिया दसरथ मुर्मू, कालापाथर पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा, बीरदोह पंचायत की मुखिया सरस्वती हांसदा, कालीयाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम, भातकुंडा पंचायत की मुखिया आलोबती बास्के, चंदनपुर पंचायत के मुखिया मादो टुडू, जमुआ पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.











