
चाकुलिया : चाकुलिया थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गापूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सीओ अरविंद ओझा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पूजा के अवसर पर सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है. प्रशासन द्वारा पूजा के अवसर पर मुख्य सड़क पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने, चौक चौराहे पर खराब पड़ी लाईट बनवाने, बिजली और पानी दुरूस्त रखने की मांग की. बैठक को संबोधित करते हुए सीओ श्री ओझा ने कहा कि पूजा के अवसर पर शांति समिति के सदस्य और कमेटी के सदस्य पूजा पंडाल में स्वच्छता रखें. प्रशासन द्वारा कमेटी और लोगों को हर संभव सहयोग करेगी. बैठक में थाना प्रभारी त्रिभुवन राम, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित लोधा, विधुत विभाग के जेइ दीपक कुमार, शंभुनाथ मल्लिक, रविन्द्र नाथ मिश्रा, अनिल मिश्रा, पतित पावन दास, दिनेश सिंह, मो गुलाब, शतदल महतो, मो रसीद, समेत अन्य उपस्थित थे.



