
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार मे होने वाले क्षत्रिय महासम्मेलन को लेकर सोमवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार एक प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी. कार्यक्रम मे मुख्य रुप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह, गोगामेडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार एवं राज सेखावत उपस्थित रहेंगे. प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह, प्रदेश संयोजक विनय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष समरेश सिंह, कोल्हान अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष बमभोला सिंह, युवा जिला अध्यक्ष राजीव चौहान, अमित सिंह, शशी सिंह एवम अन्य सदस्य मौजूद थे. इन लोगों ने बताया कि 25 सितंबर को शाम छह बजे करणी सेना का क्षत्रिय महासमम्मेलन होगा, जिसमें समाज के लोगों को सम्मानित करने के साथ ही आगामी चुनाव से लेकर तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी.



