
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखण्ड के पुरनापानी (कदमडीह) फुटबॉल मैदान में एबीएसजी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक कुणाल षाडंगी शामिल हुए. विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया. वहीं विधायक ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें. खेल से आपसी एकता और एकजुटता बढ़ती है. बहरागोड़ा विधानसभा में हमलोग हर साल फुटबॉल कैंप लगवाकर क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करते हैं. युवा एक लक्ष्य को लेकर खेलें, सफलता जरूर मिलेगी. विधायक श्री षाड़ंगी ने कहा कि आज नहीं तो कल हमारे विधानसभा का ही कोई युवक इंटरनेशनल लेवल पर अपना हुनर दिखाएगा. उन्होंने विजेता टीम कदमडीहा को 130 केजी सुकरी और 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया, साथ ही उप विजेता टीम को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, दीपक बारीक, असित मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



