
जमशेदपुर : टीएसडीपीएल (पूर्व में टाटा रायसन फिर टीएसपीडीएल) कम्पनी से नवीन कुमार सिन्हा को विदाई दी गयी. वे 02 अगस्त 1999 से कंपनी में कार्यरत थे. विदाई समारोह में कम्पनी के महाप्रबंधक अश्वनी कुमार, यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अमन सिंह, एच आर विभाग से शेखर झा, यूनियन से संजीव सिंह, एस बी राणा, रमेश चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे. सभी ने सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थ्य के साथ सफल पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामना दी.
टाटा स्टील : परशुराम सिंह को विदाई
दूसरी ओर टाटा स्टील आर एमएम विभाग से परशुराम सिंह सेवानिवृत्त हो गए. कोरोना लॉकडाउन के कारण सादगी से विदाई हुई. कम्पनी सेवा में 32 साल 4 माह उन्होंने सपनी सेवा दी. श्री सिंह अपनी कार्यकुशलता और मृदुभाषी होने के कारण कंपनी सबके चहेते थे.





