
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह की तरह अगस्त माह में 3 तारीख से सेफ्टी फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जायेगा। डीसी ऑफिस रोड साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित होने वाले 8 दिवसीय प्रशिक्षण में सेफ्टी फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत उद्योगों में सेफ्टी के मानदंड, फर्स्ड एड के तहत सीमित संसाधनों के बीच घायल व्यक्ति को मदद, फायर फाइटिंग, ब्लड डोनेशन एंड कम्पोनेंट तथा आपदा आने पर उसका प्रबंधन के साथ ही कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थितियां एवं उन पर प्रभावी क्रिया-कलाप एवं व्यवहार के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की जायेगी। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले 13 वर्षों से 151 बैचों में पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को यह प्रक्षिण प्रदान किया जा चुका है। 152वें सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग के लिए 3 अगस्त को प्रशिक्षण स्थल रेड क्रॉस भवन में प्रातः 8.30 बजे प्रशिक्षार्णियों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।







