• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 6, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tribute-to-sir-dorabji-tata-by-tata-steel-vp-chanakya-chaudhary-टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी की कलम से सर दोराबजी टाटा को श्रद्धांजलि-”आज अगर सर दोराबजी टाटा जीवित होते तो ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के अग्रणी चैंपियन में से एक होते”

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

यह लेख टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी द्वारा लिखा गया है, जो टाटा समूह से वर्षों से जुड़े रहे है.

जमशेदपुर : टाटा समूह का इतिहास और पूर्व के कुछ दशकों की इसकी कहानी तीन हस्तियों-जमशेदजी टाटा, दोराबजी टाटा और जेआरडी टाटा- की जीवनी के रूप में भी कही जा सकती है. जमशेदजी को हमेशा उनकी लंबी टोपी और लहरदार सफेद दाढ़ी में एक बुजुर्ग पारसी व्यवसायी और एक ऐसी हस्ती के रूप में याद किया जाएगा, जिसने ‘निजी उद्यम भारत जैसे देश को कैसे रूपांतरित कर सकते हैं’ पर पहला विजन दिया. सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले समूह के चेयरमैन के रूप में जेआरडी को उस व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिसने 21वीं सदी के लिए टाटा और भारतीय उद्योग को तैयार किया था. इन दिग्गजों के मध्य में सर दोराबजी टाटा हैं, जिन्होंने वास्तव में 20 वीं शताब्दी के दो भीषण युद्घ के बीच समूह की नींव रखी. आज, समूह के तीन सबसे सुनहरे रत्न-टाटा स्टील, टाटा पॉवर और टाटा केमिकल्स-उनकी दूरदर्शिता और अपने समय की बेजोड़ दृढ़ता के प्रतिफल हैं. लेखक आरएम लाला ने ‘ऑफ क्रिएशन ऑफ वेल्थ’ नामक अपनी पुस्तक में, जो टाटा ग्रुप की प्रभावशाली औद्योगिक जीवनी है, दोराबजी के जीवन के कुछ बहुत हीरो चक ऐतिहासिक तथ्यों का उल्लेख किया है, जो ‘अपने समय के पुरुष’ की एक छवि के रूप में उनको चित्रित करते हैं, जब एडिसन, फोर्ड और वेस्टिंग हाउस जैसे लोग पश्चिम का निर्माण कर रहे थे.

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी.

टाटा हाइड्रो-इलेक्ट्रिक कंपनी (अब टाटा पॉवर) में दोराबजी टाटा और उनके सहयोगियों द्वारा विद्युतिकरण से पहले से मिल मालिकों से पुराने बॉयलर खरीदना एक टेक्स्ट बुक केस है, जो दर्शाता है कि किस प्रकार एक बाजार का निर्माण किया जा सकता है. और, बैंक ऋण के लिए अपनी पूरी व्यक्तिगत संपत्ति 1 करोड़ रुपये में गिरवी रखने की कहानी, जिसने 1920 के दशक की शुरुआत में टाटा स्टील को बचाया था, भारत के आर्थिक इतिहास के निर्णायक क्षण बन गए हैं. संभवत: दोराबजी टाटा की छवि को लेकर एक सबसे प्रीतिकर घटना एक बैलगाड़ी में सोडा वाटर के साथ चाय बनाने की कोशिश करते हुए मय भारत में लौह-अयस्क की खोज करना है. डेढ़ सदी से अधिक समय तक केवल 8 लोगों ने 113 बिलियन के टाटा समूह की जिम्मेदारी संभाली है. इनमें से प्रत्येक की विरासत काफी हद तक अद्वितीय रही है और कुछ मामलों में, उल्लेखनीय रूप से साहसिक है. सर दोराबजी के नेतृत्व में 28 वर्ष न केवल समूह के चेयरमैन के पद के लिए दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल है, बल्कि कंपनी के इतिहास की एक महत्वपूर्ण अवधि भी है.

लोग आसानी से यह भूल जाते हैं कि जब राजनीतिक नेता देश की आजादी के लिए लड़ रहे थे तब जमशेदजी, दोराबजी और उनके लोग भारत को आयातित स्टील से मुक्त करने की कोशिश कर रहे थे. शायद सर दोराबजी जैसे नेतृत्वकर्ता के लिए आर्थिक स्वतंत्रता एक देश की स्वतंत्रता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था और अगर वे आज जीवित होते, तो वे वर्तमान सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के अग्रणी चैंपियन में से एक होते. सर दोराबजी पेशेवर खेलों के गहन प्रतिबद्घ संरक्षक थे और इस क्षेत्र में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में चार एथलीटों और दो पहलवानों को भेजा, जो खेल के क्षेत्र में महान योगदान की उनकी फलदायी यात्रा की पहली कड़ी थी. इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के एक प्रतिष्ठित सदस्य बनने से पहले, उन्होंने इंडियन ओलंपिक काउंसिल के चेयरमैन के रूप में कार्य किया, जिसके दौरान उन्होंने 1924 में पेरिस ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम को वित्त पोषित किया. चाहे फुटबॉल हो, हॉकी हो या पेशेवर पर्वतारोहण हो, खेल के क्षेत्र में टाटा स्टील के कार्य दोराबजी द्वारा रखी गई मजबूत नींव पर ही किए जा रहे हैं. शायद उनके सभी योगदानों में सबसे बड़ा योगदान‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस’ है-एक सपना, जिसने 1883 में एक पानी के जहाज पर आकार लिया था, जब जेएन टाटा ने स्वामी विवेकानंद से मुलाकात की थी और लगभग दो दशक बाद दोराबजी टाटा ने इसे साकार किया. दोराबजी टाटा के जीवन की यात्रा का समापन ऐसे समय हुआ, जब दुनिया महामंदी के बीच थी. इसके बाद के दशक में द्वितीय विश्व युद्ध हुआ और दुनिया पूंजीवाद व साम्यवाद जैसे चरम राजनीतिक व आर्थिक विचारों के बीच विभाजित हो गई. सर दोराबजी जैसे नेतृत्वकर्ताओं ने जिस प्रकार के पूंजीवाद को जिया, उसमें इस तरह के द्वैतवाद की गुंजाइश बहुत कम थी. उन्हें अपने पिता के सपने और पैतृक संपत्ति विरासत में मिली थी और अगले कुछ दशकों में अपने पीछे अपनी बनाई विरासत छोड़ गए. सर दोराबजी टाटा को हमेशा उस व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने टाटा समूह की नींव रखी थी.

यह लेख टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी द्वारा लिखा गया है, जो टाटा समूह से वर्षों से जुड़े रहे है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata power reneables : टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन, दर्ज की 50 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata power reneables : टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन, दर्ज की 50 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी

October 6, 2026
Tata steel new merger : टाटा स्टील में हुआ रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स का विलय, एनसीएलटी मुंबई बेंच ने दी मंजूरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new merger : टाटा स्टील में हुआ रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स का विलय, एनसीएलटी मुंबई बेंच ने दी मंजूरी

October 3, 2026
Tata motors : बोनस समझौते के उपरांत टाटा मोटर्स में इंजन डिवीजन, प्लांट वन व फाइव थाउजेंड विभाग में अध्यक्ष-महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors : बोनस समझौते के उपरांत टाटा मोटर्स में इंजन डिवीजन, प्लांट वन व फाइव थाउजेंड विभाग में अध्यक्ष-महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

October 3, 2026
Next Post
West-singhbhum-jagannathpur : जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ 16 मुखियाओं नें खोला मोर्चा, बीडीओ पर लगाया भयादोहन का आरोप

West-singhbhum-jagannathpur : जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ 16 मुखियाओं नें खोला मोर्चा, बीडीओ पर लगाया भयादोहन का आरोप

tata-steel-employees-good-news-टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ''प्रोमोशन का खुला रास्ता'', अब कैसे मिलेगा कर्मचारियों को प्रोमोशन, जानें

Horoscope : आज का राशिफल, शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur agrasen jayanti : अग्रसेन जयंती समारोह के प्रथम दिन साकची में अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगियों ने अपने सुरों से बांधा समां, अंताक्षरी में टीम अग्रदीप रही अव्वल

Jamshedpur bike stolen from mgmh parking : एमजीएम अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी के बाद बढ़ी सतर्कता, होमगार्ड जवानों की जांच में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में नहीं लगे थे ताले

Jamshedpur rural youth attacked : उल्दा से ड्यूटी कर लौट रहे दिगड़ी गांव के युवक पर चापड़ से हमला, घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, गांव के ही कुछ युवकों पर लग रहा है हमले का आरोप

Jamshedpur little flower student wins silver medal : टेल्को लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र अर्णव ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक, हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, टेल्को चित्रगुप्त समिति ने दी बधाई

jamshedpur woman allegation-दो साल से कैंसर से जूझ रही महिला को अपनों ने साथ छोड़ा, भाई पर घर कब्जाने का आरोप, प्रशासन से लगायी न्याय की गुहार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur agrasen jayanti : अग्रसेन जयंती समारोह के प्रथम दिन साकची में अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगियों ने अपने सुरों से बांधा समां, अंताक्षरी में टीम अग्रदीप रही अव्वल

Jamshedpur bike stolen from mgmh parking : एमजीएम अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी के बाद बढ़ी सतर्कता, होमगार्ड जवानों की जांच में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में नहीं लगे थे ताले

Jamshedpur rural youth attacked : उल्दा से ड्यूटी कर लौट रहे दिगड़ी गांव के युवक पर चापड़ से हमला, घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, गांव के ही कुछ युवकों पर लग रहा है हमले का आरोप

Jamshedpur little flower student wins silver medal : टेल्को लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र अर्णव ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक, हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, टेल्को चित्रगुप्त समिति ने दी बधाई

jamshedpur woman allegation-दो साल से कैंसर से जूझ रही महिला को अपनों ने साथ छोड़ा, भाई पर घर कब्जाने का आरोप, प्रशासन से लगायी न्याय की गुहार

tata steel annual icc sustainablity award : टाटा स्टील को वार्षिक आइसीसी सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स एंड सिम्पोजियम के चौथे संस्करण में उपविजेता का सम्मान, कंपनी ने अधिकारियों ने लिया अवार्ड

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News