
जमशेदपुर : कदमा के गणेश पूजा मैदान में इस वर्ष गणेश पूजा के दौरान मेला, पंडाल आदि की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए जिला प्रशासन की ओर से मंटू कुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी. इस कार्य को उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया. इसके लिए सोमवार को एसएसपी अनूप बिरथरे ने अपने कार्यालय कक्ष में मंटू कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि मंटू शर्मा ने अपने कार्यों की महत्ता को समझते हुए अत्यंत ही तत्परता के साथ निष्ठा पूर्वक संपन्न किया, जो अत्यंत ही सराहनीय है.



