जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की सामाजिक संस्था “कोशिश” (एक मुस्कान लाने की) के संरक्षक शिव शंकर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा टीएसडीपीएल यूनियन के महामंत्री त्रिदेव सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, उपसचिव शशि भूषण मिश्रा, उपसचिव एवं यूनियन के कमिटी मेम्बर कौशलेश तिवारी, उपसचिव राजेश कुमार, अरुण त्रिपाठी,चंद्रभूषण सिंह, सतीश मुखी, मनोज सिंह, उपेन्द्र राय का अभिनंदन किया गया. पिछले दिन हुए टीएसपीडीएल एम्पलाइज यूनियन चुनाव में निर्वाचित होने पर माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.(नीचे भी पढे)
इस अवसर पर यूनियन महामंत्री त्रिदेव सिंह, उपसचिव शशि भूषण मिश्रा एवं कौशलेश कुमार ने टीएसपीडीएल के कर्मचारियों के हितों की बात की. शिव शंकर सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कर्मचारियों के हित में कार्य करने के लिए कहा. इस अवसर पर संस्था के प्रदीप सिंह भोजपुरिया, कंचन डे, राजेश सिंह ‘बम’, रंजन सिंह, रविशंकर सिंह, राजेश सिंह, कुणाल शर्मा, हनी परिहार, मुकेश सिंह, राजा अग्रवाल, रमन तिवारी, बन्टी सिंह व अन्य मौजूद रहे.



