जमशेदपुर: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव (2025–27) को लेकर टीम केडिया–कांवटिया का जबरदस्त प्रचार अभियान सोमवार को जुगसलाई, डिमना, धातकीडीह और आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया. इस अभियान में व्यापारियों, उद्योगपतियों और समाजसेवियों का जोश देखते ही बन रहा था.टीम के कैंडिडेट उपाध्यक्ष (इंडस्ट्री) पद हेतु प्रत्याशी, सुप्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी हर्ष बाकेरवाल ने कहा मैं सिंहभूम के हर एक उद्योगपति के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा. परिवहन की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और आने वाले दिनों में इसके ठोस समाधान की दिशा में काम होगा. वर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि टीम केडिया–कांवटिया मेरे कार्यों को और आगे बढ़ाएगी. यह टीम सिर्फ सिंहभूम ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक हर सेक्टर में व्यापारियों और उद्योगपतियों की आवाज़ बनेगी. टीम की सोच व्यापारी और उद्योगपति ही असली शक्ति प्रदान करना है. इस दौरान टीम केडिया–कांवटिया ने संदेश दिया कि हर व्यापारी और उद्योगपति की भागीदारी से ही चेंबर मजबूत होगा, और मजबूत चेंबर से ही सिंहभूम का भविष्य उज्ज्वल होगा.(नीचे भी पढ़े)

इस चुनावी यात्रा में जुगसलाई से लेकर डिमना तक, तमाम व्यापारिक वर्गों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह से टीम को आशीर्वाद दिया और विश्वास जताया कि 2025–27 का कार्यकाल केवल टीम केडिया–कांवटिया का होगा. इस दौरानटीम के समर्थन में मनोज गोयल, परमेंद्र शर्मा, मुकेश मित्तल (जुगसलाई), गोविंद नागेलिया, गौरव अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, राहत हुसैन, जगदीश भलोटिया, संजय शर्मा, मयूर सांघी, चेतन गर्ग, हेमंत गुप्ता, अशोक मोदी, दीपक पारिख, मुकेश शर्मा, बजरंग अग्रवाल, कमल सिंघानिया, ओमप्रकाश रिंगासिया, महावीर मोदी, नरेश मोदी, निर्मल मित्तल, अरुण गुप्ता, सार्थक अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, मुकेश अगीवाल, सौरभ खिरवाल, प्रभाष मूनका, पंकज अग्रवाल, आकाश भदानी, शुभम नरेड़ी, राकेश पांडेय, नवीन पोद्दार, अमित अग्रवाल (मोनू), अंकिता मूनका, राहुल चौधरी, मंटू अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संगम कपूर, संतोष छापोलिया और अन्य कई प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे.(नीचे भी पढ़े)

टीम केडिया–कांवटिया की ओर से उपस्थित रहे: विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, पुनीत कांवटिया, अनिल रिंगासिया, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’,राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, भारत मकानी, सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’,अंशुल रिंगासिया, विनोद शर्मा, विष्णु गोयल, विकास गढ़वाल, उमेश खिरवाल, सुमन नागेलिया, शुभम सेन, सनी संघी, रोहित काबरा, राजेश जैसुका, प्रीतम जैन, पीयूष चुड़ीवाला, पवन नरेड़ी, प्रतीक अग्रवाल, प्रांजल सारावगी, पंकज चोसालिया, मोहित मूनका, मनीष गोयल, महेश संघी, कौशिक मोदी, दिलीप कांवटिया, दीपक चेतानी, पीयूष गोयल, जयप्रकाश हीरवाल, बबलू अग्रवाल ‘मिनी’,अशोक गोयल, अश्विनी कुमार अग्रवाल, आमिष अग्रवाल, अमित संघी, आकाश मोदी, अजय भलोटिया और अभिषेक काबरा आदि शामिल थे.














