जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मानिफिट जेमको के लोग आपराधिक घटनाओ से त्रस्त है. ऐसा ही एक ताज़ा मामला आया जहाँ नसेड़ी गैंग द्वारा 20,000 रुपये की रंगदारी नहीं देने पर आये दिन व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरो के गाडी का शीशा तोड़ा कर फरार हो जा रहे. (नीचे देखे पूरी खबर)

जबकि पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद होने के बाद भी टेल्को पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असमर्थ है. वही 8 सितम्बर को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई. (नीचे देखे पूरी खबर)

जिसमे रंगदारी को लेकर रेशव गुप्ता, राहुल गुप्ता, रोहन गुप्ता, प्रकाश कुमार ठाकुर, ऋतिक और अन्य के द्वारा रंगदारी और गाडी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया गया.














