रांची : झारखंड भाजपा में चल रहे प्रदेश अध्यक्ष की खोज के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के राज्यसभा सांसद और पार्टी के प्रदेश महामंत्री रह चुके आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है. आदित्य साहू की नियुक्ति रवींद्र कुमार राय के स्थान पर की गयी है. जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि आदित्य साहू भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. तत्काल प्रभाव से यह बदलाव को लागू कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि भाजपा के झारखंड प्रदेश में अध्यक्ष की नयी नियुक्ति होनी है. अभी बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में है जबकि वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता भी है. ऐसे में नये प्रदेश अध्यक्ष की तलाश चल रही थी. अब नये सिरे से कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गयी है. इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है. बताया जाता है कि रवींद्र राय को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की भी कवायद चल रही है.



