बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के माटिहाना पंचायत के 13 मजदूर गुजरात की एक कंपनी में मजदूरी कर रहे थे. उक्त मजदूरों को कंपनी प्रबंधन मजदूरों को घर लौटने नहीं दे रहा था. मजदूरों के परिजन इसकी सूचना झामुमो केन्द्रीय प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को देकर सहयोग करने की मांग की. मजदूरों की समस्या से अवगत होकर श्री षाड़ंगी ने तुरंत पहल करते हुए मामले को राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष रखा. (नीचे भी पढ़ें)

मामले की गंभीरता और परिजनों की परेशानियों को देखते हुए सीएम ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. प्रशासन की पहल पर सभी 13 मजदूर सकुशल घर वापसी संभव हो पाई. सभी मजदूरों के घर वापसी के बाद ग्रामीण और मजदूरों के परिजनों ने सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया है.



