जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची शितला मंदिर के पास स्थित जिला पुलिस अस्पताल का नये सिरे से जीर्णोद्धार किया गया है. नये तरीके से तैयार किये गये इस अस्पताल का जमशेदपुर के एसएसपी पीयुष पांडेय और सिटी एसपी शिवाशीष ने संयुक्त रुप से किया. इस मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे. साकची जिला पुलिस अस्पताल अविभाजित बिहार में दूसरा पुलिस अस्पताल था. एक पुलिस मुख्यालय रांची में था और दूसरा साकची में था. (नीचे भी पढ़ें

पुलिस अस्पताल करीब 70 साल पुराना है. वर्ष 1998 तक अस्पताल में बेड की सुविधा थी, जहां पुलिसकर्मियों का इलाज होता था. लेकिन यह अस्पताल धीरे धीरे कंडम हो गया था. अब नये सिरे से इसको बनाया गया है. अस्पताल का रंग रोगन और मरम्मत किया गया है. इसमें पुलिसवालों का मुफ्त इलाज संभव हो सकेगा. करीब 35 लाख रुपये की लागत से इसको तैयार किया गया है.



