जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) बर्मामाइंस थाना समिति द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हिंद आश्रम, बर्मामाइंस में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू बर्मामाइंस थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने की. कार्यक्रम में विशेष रूप से जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार और जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव भी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई. उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, विचारधारा तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया. कार्यक्रम उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश जी, मंडल महामंत्री दीपू तिवारी, मंडल मंत्री फिरोज भाई, मीडिया प्रभारी शंभू झा तथा विंध्य आश्रम भोपाल से आए मनोज भगत उपस्थित रहे.




