जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी का विजया मिलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह बिष्टुपुर क्लब हाउस में सम्पन्न हुआ. इस दौरान तमाम कमिटी के सदस्य, जिन्होंने दिन रात मेहनत कर पूजा का सफल बनाया उनको पूजा कमिटी के अध्यक्ष और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने धन्यवाद दिया. (नीचे भी पढ़े)
तमाम सदस्यों को टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष डॉक्टर शाहनवाज आलम, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, पूजा कमिटी के महामंत्री अजय तिवारी, डिप्टी प्रेसिडेंट अजय मिश्रा के कर कमलों से सम्मानित किया गया. उनको अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर पूजा कमिटी ने उनका सम्मान किया. पूजा कमेटी के 8 सदस्यों को चैंपियन अवार्ड दिया गया. इस कार्यक्रम में महेंद्र सिंह शेखावत, सीएसपी सिंह, अजय मिश्रा, अमोलक सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, शुभम मिश्रा और गौरव पाठक शामिल थे.














