चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के केंदाडांगरी गांव में एसएससी क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. विधायक श्री मोहंती ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्लब ने प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभा को एक मंच देने का सराहनीय कार्य किया है. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा का विकास होगा. कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें और नशा से दुर रहकर खेल के क्षेत्र में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करें. मौके पर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय,पूर्व मुखिया श्यामसार मुर्मू,सव्यसाची नायेक, लालू हांसदा, संजय बेरा, सुखलाल माहली, सेगुन बेसरा, श्यामसार टुडु समेत अन्य उपस्थित थे.














