बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में सोमवार को मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी. कार्तिक मास की पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं. पुजारी तपन आचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की. अवसर पर महिलाओं ने अल्पना बनाकर माता लक्ष्मी की स्वागत की एवं दिनभर व्रत रखकर रात को पूजा अर्चना की. धान के शीष पूजा स्थान पर रखने की भी परंपरा भी है. (नीचे भी पढे़ं)
मौके पर श्रद्धालु रात जागकर मां लक्ष्मी की आराधना की. वही घर-घर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर लक्ष्मी भक्तों ने क्षेत्र की उन्नति के लिए विधि-विधान के साथ पूजा पाठ कर सुख, समृद्धि और उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।पूजा को सफल बनाने में कमेटी के प्रबीर मुंडा,शरत चंद्र मुंडा,अरिजीत जाना,दीपक जाना,आलोक नाथ हेंब्रम,देवदत्त बेरा,निताई बेरा, गणेश मुंडा, बाप्पी, विशाल,मंटू मुंडा, करम चांद घोष,दिलिप मुंडा,बीजु बेरा, विजन षंड, मानस जाना समेत अन्य ने आहम भुमिका निभाई.














