बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत की गोहालडीहि गांव में मंगलवार को आयोजित मां लक्ष्मी पूजा के शुभअवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सांसद बिद्युत बरण महतो एवं विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. मां लक्खी के पंडाल में माथा टेककर क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि के लिए मंगल कामना की. इस पावन अवसर पर सांसद एवं विधायक ने यहां देवी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं आयोजन समिति को भी लगातार भक्ति भाव के साथ देवी की पूजा अर्चना करने और पुराने परंपराओं को जीवित रखने के लिए बधाई दी. (नीचे भी पढ़ें)
गुहालडीहि लक्खी पूजा समिति की ओर से मंगलवार रात को आर्केस्ट्रा संचालित हुई एवं बुधवार- गुरुवार को उड़िया जात्रा का भी आयोजन किया जाएगा. जात्रा देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ेगी. कमेटी सुरक्षा के मद्देनजर 25 से अधिक वोलेंटियर्स चयनित स्थान में तयनात किए जाएगें. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उप प्रमुख मुन्ना होता, जदुपती राणा, विश्वजीत ओझा, संजय कुमार घोष, मानीक मंडल, गुनाधर मंडल, रामा घोष, राजु घोष, अशोक मंडल, शिबू घोष समेत अन्य उपस्थित थे.














